#जालौन:- रामपुरा- मिलाद-उन-नबी के जुलूस में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडे#
#जालौन:- रामपुरा- मिलाद-उन-नबी के जुलूस में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडे#
#जालौन: रामपुरा- पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के अवसर पर इस्लामिया कमेटी, जगमनपुर द्वारा पारंपरिक जुलूस निकाला गया। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री राघवेंद्र पांडे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित जनसमूह को आपसी भाईचारे, एकता एवं शांति का संदेश दिया।श्री पांडे ने जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय को मिलाद की बधाई दी और कहा हजरत मोहम्मद साहब का जीवन करुणा,सत्य और मानवता का प्रतीक है हमें उनके बताएं हुए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी भाईचारे एवं समरसता के साथ चलना चाहिए जुलूस के दौरान नगर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे और समाजसेवियों द्वारा स्वल्पाहार (शरबत, मिठाई, फल आदि) का वितरण किया गया। बच्चों और युवाओं ने नात शरीफ़ पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया#
#शहर के नागरिकों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जगह-जगह फूलों की वर्षा तथा स्वागत कर इस्लामिया कमेटी के प्रयासों की सराहना की#

No comments