#जालौन:- रामपुरा- गणेश उत्सव के बाद हुआ भव्य विशाल भंडारा#
#जालौन:- रामपुरा- गणेश उत्सव के बाद हुआ भव्य विशाल भंडारा#
#जालौन:;रामपुरा- गणेश उत्सव के सात दिन बाद गणेश भक्तों द्वारा गणेश जी का पूजन अर्चन कर नगर में शंकर जी कुटिया पर गणपति बब्बा मोर्या के गगन चुंभी जयकारे गूंजे। पंडाल में विराजमान गणपति बब्बा की आरती कर भक्तों ने गणपति बप्पा के जुलूस को भारी संख्या में उपस्थित होकर नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन किया गया भ्रमण के दौरान भक्तों द्वारा जगह-जगह पूजा अर्चना की गई और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। उक्त भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह अपने समस्त दलबल के साथ विसर्जन के समय तक ड्यूटी पर तैनात रहे#
#गणेश महोत्सव उपरांत कल दिनांक 5 सितंबर शुक्रवार को संपूर्ण नगर एवं आसपास के ग्रामों से आए भक्तगणों द्वारा विशाल भंडारे में उपस्थित होकर हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया#
#प्रतिवर्ष की भांति भादो मास की शुक्ल पक्ष की चौथ से गणेश महोत्सव मनाया जाता है अबकी बार महोत्सव बुधवार 27 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर तक चला और कमेटी द्वारा 5 सितंबर शुक्रवार को भंडारा कराया गया मौसम विपरीत होने पर भी गणपति बप्पा की कृपा से हजारों भक्त गणों ने विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण की कमेटी के सभी सदस्यों ने अधिक संख्या में भक्तगणों की उपस्थिति के लिए भक्तों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया#


No comments