Breaking News

#हरदोई:- संडीला- रक्तदान बिना भेदभाव के मानवता की सेवा- रईस अंसारी#


#हरदोई:- संडीला- रक्तदान बिना भेदभाव के मानवता की सेवा- रईस अंसारी#

#गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन#

#हरदोई: संडीला- मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से छोटा चौराहा स्थित स्टार मैरेज हाल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने उत्साहपूर्वक पहुंचकर रक्तदान किया और समाज में सेवा का संदेश दिया#

#रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद संडीला के चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे न सिर्फ किसी की जान बचाई जा सकती है बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। रक्तदान एक ऐसा नेक काम है जो बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा के लिए किया जाता है। उन्होंने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके#

#शिविर में डॉक्टरों की विशेष टीम ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें सुरक्षित वातावरण में रक्तदान कराया। वहीं, गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और लगन से शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई#

#कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले कई लोगों ने इसे जीवन का संतोषजनक अनुभव बताया और भविष्य में भी इस तरह के अभियानों से जुड़ने का संकल्प लिया#

#इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी की जिंदगी बचाई जा सके।इस अवसर पर जफर अत्तारी, जावेद अत्तारी, अब्दुल रहीम भोले मियां सहित कार्यकर्ता मौजूद थे#

_______________________________

#हरदोई:- सामूहिक तर्पण कर किया गया पितरों को विदा#

#हरदोई: पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर शीतला माता तीर्थ क्षेत्र में नगर की समाजसेविका डॉक्टर विभा सिंह व नगर की हिंदू परिषद की समस्त टीमक के द्वारा सर्व समाज के साथ सामूहिक तर्पण का आयोजन किया गया यह नगर का पहला और अनोखा अनुष्ठान था इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और भूले बिसरे सभी पितरों को दूध तिल कुश गंगाजल के साथ तीर्थ में तर्पण व पिंडदान किया और नगर क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की गई इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष रामगोपाल, बृजेंद्र सिंह,अजय द्विवेदी, सुखदेव द्विवेदी, राजेश, बबलू, सोनू पांडे,मदन गोपाल, सतेंद्र, पंडित,अशोक, सुमित, रवींद्र अस्थाना, अजय बागी,अंकुर, सोनी, रेनू, शिवप्रकाश, मंजू, किशनपाल, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे₹

No comments