#हरदोई:- पुलिस की एकतरफा कार्यवाही से शिक्षक संगठनों में रोष#
#हरदोई:- पुलिस की एकतरफा कार्यवाही से शिक्षक संगठनों में रोष#
#संगठनों ने पुलिस से मिलकर दर्ज कराई शिकायत#
#आर.आर. इंटर कॉलेज में छात्र की गुंडई, शिक्षकों व छात्रों पर हमला, धमकी से फैला भय#
#हरदोई: शहर के आर.आर. इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूर्व छात्र मो. उबैद पुत्र हसीफ उर्फ छोटे गाजी कक्षा में जबरन घुस आया। जानकारी के अनुसार,आरआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र उबैद का कक्षा 11 में नाम स्कूल में कटा चल रहा था, जब वह स्कूल आया तो उससे उसके पिता को बुलाए जाने की बात कही गई,उसने बताया कि वह 40 दिन से जमात में गया था, प्रधानाचार्य ने पिता को बुलाए जाने और बात करने पर ही नाम लिखने की बात कही।वह कक्षा 12 जी में जहां लड़कियां बैठी थी वहां चला गया,पता लगने पर शिक्षक मनोज कुमार मिश्रा द्वारा एतराज किया गया कि वह इस कक्ष में ना आए और अपना नाम पहले लिखाए पर वह भी माना#
#बताया जाता है कि 18 सितम्बर को वह कक्षा 12-जी में छात्राओं के बीच बैठ गया। शिकायत पर पहुँचे प्रवक्ता (तर्कशास्त्र) मनोज कुमार ने उसे समझाकर बाहर जाने को कहा तो उबैद ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि उसने मनोज कुमार को गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया और गोली मारने की धमकी दी#
#शिक्षक अरविंद कुमार ने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी जातिसूचक गालियाँ दी गईं। इस दौरान छात्रों ने खुलासा किया कि उबैद तमंचा लेकर भी कक्षा में आता है। घटना की सूचना पर प्रधानाचार्य ने 112 नंबर पर कॉल किया#
#इसी बीच उबैद ने अपने परिजनों – हसीफ उर्फ छोटे गाजी, रियाबू अहमद, शादाब गाजी, शाबान गाजी, फैय्याज गाजी व अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि सभी अराजक तत्वों ने कॉलेज पर धावा बोल दिया और पत्थर बाजी कर शिक्षकों व छात्रों को बंधक बना लिया#
#सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति संभाली और सभी को मुक्त कराया। इस घटना से कॉलेज में भय और असुरक्षा का माहौल है#
#मालूम हो कि आरआर इंटर कॉलेज प्रबंधन छात्र के अभिभावकों से इस बात का शर्तनामा रखते रहे कि छात्र का भविष्य बर्बाद ना हो और वह लिखित माफी नामा मांग ले, इस पर छात्र के अभिभावक भी तैयार हो गए इसलिए कॉलेज प्रबंधन ने कोई शिकायत नहीं की। छात्र की तरफ से शिकायत किए जाने पर पुलिस ने धारा 351, 115 के तहत शिक्षक मनोज कुमार मिश्रा, अरविंद सिंह ,सुरेंद्रनाथ पांडे तथा दो अज्ञात शिक्षकों के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया। इस एक तरफा कार्रवाई से शिक्षकों में रोष व्याप्त हो गया और आज स्कूल परिसर में उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ पांडे गुट आलोक सिंह और शर्मा गुट के राजीव मिश्रा के नेतृत्व में मीटिंग हुई। इस मीटिंग में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अक्षत पांडे तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक शचींद्र नाथ मिश्रा "सचिन" ने भी समर्थन दिया और कहा कि शिक्षकों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानाचार्य केपी सिंह और शिक्षक संगठन के तमाम लोग पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक अंकित मिश्रा को इस घटना के बाबत बताया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि यदि किसी शिक्षक के सम्मान में कोई कोताही होती है तो शिक्षक अपना शिक्षण कार्य बाधित कर आर पार की लड़ाई लड़ेगा। आलोक सिंह ने कहा कि विपक्षी के पिता दबंग और गुंडे किस्म के व्यक्ति हैं जिन पर मुकदमे दर्ज हैं इससे अध्यापकों पर खतरा बढ़ गया है।विपक्षी द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं।सीओ ने आश्वासन दिया कि वह स्कूल में 112 की ड्यूटी लगा देंगे,निष्पक्ष रूप से जांच की मॉनिटरिंग करेंगे।शिक्षकों व छात्रों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है#

No comments