#हरदोई:- संडीला- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु संगठन के पदाधिकारियों ने की बैठक#
#हरदोई:- संडीला- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु संगठन के पदाधिकारियों ने की बैठक#
#हरदोई:- संडीला- मुकेश सिंह ब्लाक सभागार संडीला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, मंडल मलेहरा प्रभारी लोकेश सिंह, ब्लॉक संयोजक अतुल तिवारी, संडीला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, मलेहरा मंडल अध्यक्ष सर्वेश राठौर, संडीला नगर मंडल अध्यक्ष रमन नीतिश जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्र, और पंकज अवस्थी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे#
#बैठक में मुख्य अतिथियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं से चुनाव में विजय प्राप्त करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर से लेकर वार्डों तक की चुनावी रणनीति पर जोर दिया और सभी से एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया#
#बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में जय भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिंदाबाद और मुख्यमंत्री योगी जी जिंदाबाद के नारे लगाए और पार्टी की जीत के लिए संकल्प लिया#
#इस बैठक का उद्देश्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करना और संगठन को मजबूत करना था। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर चुनावी रणनीति तैयार की और आगामी चुनाव में जीत के लिए कमर कस ली#

No comments