Breaking News

#हरदोई:- सरस्वती सदन में पुरस्कार वितरण के साथ हिंदी दिवस पर तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम संपन्न#


#हरदोई:- सरस्वती सदन में पुरस्कार वितरण के साथ हिंदी दिवस पर तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम संपन्न#

#हरदोई: एकमात्र प्राचीनतम साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्री सरस्वती सदन सेवा समिति द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय हिंदी दिवस समारोह के समापन दिवस पर 'तकनीकी क्षेत्र में हिंदी की महत्ता' विषय पर एक विचार गोष्ठी के आयोजन के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया#

#कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सदन अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र राही ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सब यह संकल्प लें कि अपने जीवन में अधिक से अधिक हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में संलग्न रहेंगे। सदन मंत्री मनीष कुमार मिश्र ने सदन की 115 वर्ष की स्वर्णिम यात्रा के विषय में बताते हुए संस्था की आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के विषय में जानकारी प्रदान की#

#निवर्तमान अध्यक्ष अरुणेश वाजपेयी ने कहा कि हिंदीभाषा के संवर्धन में सरस्वती सदन अपनी स्थापना से लेकर अब तक निरंतर प्रयत्नशील है। संस्था द्वारा ऐसे आयोजन निस्संदेह स्तुत्य हैं#

#समारोह के मुख्य अतिथि सी. एस. एन. डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी को व्यवहारिक एवं व्यवसायिक भाषा बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए भाषा वैज्ञानिकों, विद्वान आचार्य आदि को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना होगा। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सी. एन. महाविद्यालय की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. साधना शुक्ल ने कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, यह हमारे स्वाभिमान की प्रतीक है। तकनीकी क्षेत्र में हिंदी को बढ़ाने के लिए तकनीक से जुड़े शब्दों को सरलता से गढ़ना होगा। नियमित बोलचाल में इसका प्रयोग करना होगा। इसके लिए अभियंता, अधिवक्ता, चिकित्सक और शिक्षा-समाज के प्रत्येक वर्ग को सार्थक प्रयास करने होंगे#

#अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को प्रायोजक गण वरिष्ठ साहित्यकार सीमा गुप्ता असीम, प्रयास कोचिंग के अमित सिंह, एप्टेक कंप्यूटर के अनूप पुरी और यामाहा मोटर साइकिल के संचालक प्रदीप गुप्ता के सहयोग से पुरस्कृत किया गया#

#संचालन कार्यसमिति सदस्य महेश मिश्र ने तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष डॉ. ब्रह्म स्वरूप पांडे द्वारा किया गया#

#इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रो. अखिलेश वाजपेयी, डॉ. वंशीधर शुक्ल, सुरेंद्रनाथ अग्निहोत्री, डॉ. शीला पांडेय, कुमुदनी देवी, पुस्तकालयाध्यक्ष सीमा मिश्र, डॉ. आलोक टंडन, डा. नवीन सक्सेना, कमलाकांत यादव, अनिल श्रीवास्तव,गिरीश डिडवानिया, शैलेंद्र खन्ना, कुलदीप द्विवेदी, अनिल मदन, भरत पांडेय, राजीव सिंह, अनुराग मिश्रा, अभिषेक अग्निहोत्री, अविनाश चंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश कटियार, सुशील कुमार वर्मा, दीपक राय, आलम रब्बानी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, रामबाबू शर्मा, सुयश वाजपेई, रामकृपाल तिवारी, आभा श्रीवास्तव, शैलेन्द्री पाल, धर्मेंद्र गुप्त, शिवसहाय गुप्त, अवनिकांत बाजपेई सहित अनेक हिन्दी प्रेमी उपस्थित रहे#

No comments