Breaking News

#हरदोई:- में भक्त प्रह्लाद जी की मूर्ति स्थापना की प्रक्रिया तेज#


#हरदोई:- में भक्त प्रह्लाद जी की मूर्ति स्थापना की प्रक्रिया तेज#

#हरदोई: जिला प्रशासन ने हरदोई नगर के ऐतिहासिक स्थल पर भक्त प्रह्लाद जी की मूर्ति स्थापना की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। 16 सितम्बर 2025 को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) प्रियंका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए#

#इस संदर्भ में प्रह्लाद नगरी जन कल्याण समिति, हरदोई द्वारा 28 अगस्त 2025 को भेजे गए पत्र के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। समिति के अध्यक्ष शिवम् द्विवेदी ने मूर्ति स्थापना के लिए प्रशासन से आग्रह किया था, जिसके बाद शासन स्तर से अनुमति प्राप्त होने पर अब मूर्ति लगाने की प्रक्रिया को गति दी गई है#

#पत्र में कहा गया है कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से मिली स्वीकृति तथा पूर्व में जारी शासनादेशों के अनुरूप मूर्ति स्थापना की अनुमति दी गई है। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि शासनादेश संख्या 3460/8-3-2008-25/1/2002 दिनांक 23 सितम्बर 2008 में निर्धारित 10 बिंदुओं पर स्पष्ट आख्या शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके#

#प्रशासन का कहना है कि भक्त प्रह्लाद जी की मूर्ति स्थापना को लेकर स्थल चयन और अन्य औपचारिकताएं शासन के निर्देशों के अनुरूप पूरी कराई जा रही हैं#

No comments