#कन्नौज:- गाँधीगिरी के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने को प्रेरित कर रही यातायात पुलिस#
#कन्नौज:- गाँधीगिरी के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने को प्रेरित कर रही यातायात पुलिस#
#एनसीसी कैडेट्स नें यातायात पुलिस के साथ मिलक जागरूकता अभियान में की सहभागिता#
#कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी एवं टीएसआई आफाक खां व रामप्रताप सिंह द्वारा रोडवेज बस स्टैंड (सरायमीरा) के पास एनसीसी कैडेट्स को साथ लेकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने के लिए गांधीगिरी करते देखे गए। दो पहिया वाहन चालक जिन्होंने हेलमेट लगा रखा था। उनको यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी, टीएसआई आफाक खां एवं टीएसआई रामप्रताप सिंह एवं एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया जा रहा था#
#जिन दो पहिया वाहन चालकों को पुलिस अधिकारियों और एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया जा रहा था। वह बहुत अचंभित हो रहे थे। कि पुलिस सम्मानित कर रही है। और खुश भी हो रहे थे। इसके साथ ही ये ही पुलिस के अधिकारी और एनसीसी कैडेट्स द्वारा कुछ बिना हेलमेट धारण किए दो पहिया वाहन चालकों को फूलों का हार पहनाकर एहसास कराया जा रहा था। कि अंतिम समय पर लोग फूल माला चढ़ाते हैं और मरने के बाद फोटो पर भी फूल माला चढ़ाए जाते हैं। समझाया भी जा रहा था। कि आपको अंतिम समय की याद दिलाई जा रही है, अभी वक्त है। संभल जाओ। हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाइए। ताकि आपके साथ ऐसा ना हो#
#टीएसआई आफाक खां अपनी यातायात जागरूकता की शायरी भी सुना रहे थे। जिस कारण लोगों की बस स्टैंड के पास भीड़ लग जा रही थी। एक दो पहिया वाहन चालक पर टीएसआई आफाक खां की बातों का ऐसा असर हुआ कि वह आईएसआई मार्क का नया हेलमेट लाया। और टीएसआई आफाक खां से कहा मुझे हेलमेट पहना दो। आज एनसीसी कैडिट्स के द्वारा यातायात संचालन का भी काम किया गया और लोगों को जागरुक भी किया गया। जागरूकता अभियान के समय किसी भी वाहन चालक का यातायात पुलिस द्वारा चला नहीं किया गया। यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि समय-समय पर इसी तरीके के यातायात जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनमानस को और स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके#

No comments