Breaking News

#कन्नौज:- वरात्र में शराब एवं मांस की बिक्री पर रोंक लगाने की मांग#


#कन्नौज:- वरात्र में शराब एवं मांस की बिक्री पर रोंक लगाने की मांग#

#कन्नौज: नवरात्र पर शराब व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए आज भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि हिंदुओं की पवित्रता एवं आस्था का परम पावन पर्व शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है, जिसमें अनेक हिंदू जनमानस नौ दिन व्रत एवं उपवास रहते हुए साधना -आराधना करते हैं। जगह-जगह पर माता भगवती श्री दुर्गा जी की पूजा के पंडाल सजाए जाते हैं। संपूर्ण वातावरण सात्विक एवं दैवीय ऊर्जा से परिपूर्ण होता है#

#ऐसे में यदि जगह-जगह शराब की बिक्री एवं निरीह पशुओं का वध कर मांस का व्यापार किया जाता है, तो निश्चित रूप से धर्मवान समाज एवं साधकों की उस दुर्गन्धयुक्त वातावरण में साधना एवं शान्ति बाधित होती है। मानसिक क्लेश पहुंचता है। अतः जन मानस को इस मानसिक पीड़ा से बचाने हेतु आपके अपने "गोरखपुर मंडल" की तर्ज पर पूरे प्रदेश में नौ दिनों तक मांस एवं नशे के व्यापार को प्रतिबंधित कर बहुसंख्य समाज की भावनाओं को संरक्षण प्रदान करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री, आलोक दुबे एवं ललित कुमार कटियार व अन्य लोग मौजूद रहे#

No comments