#हरदोई:- कलेक्ट्रेट जन सुनवाई मे मिल रहा योजनाओं का लाभ#
#हरदोई:- कलेक्ट्रेट जन सुनवाई मे मिल रहा योजनाओं का लाभ#
#हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु मौके पर ही पंजीकरण कराया गया। आज जन सुनवाई मे 02 व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया गया, 03 लोगों को दिव्यांग पेशन योजना से जोड़ा गया तथा 02 बच्चों को स्पान्शरशिप योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments