Breaking News

#हरदोई:- बूथ लेबिल अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 से 25 सितम्बर तक/ अनुनय झा#


#हरदोई:- बूथ लेबिल अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 से 25 सितम्बर तक/ अनुनय झा#

#हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 15 सितम्बर 2025 तक तथा बूथ लेबिल अधिकारियों को 25 सितम्बर 2025 तक का विधानसभा स्तर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 15 सितम्बर, 2025 को पूर्वाहन् 11.00 बजे से तहसील सदर के सभागार में जनपद स्तर पर प्रशिक्षण दिये जाने हेतु श्रीमती अरूणिमा श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (द्वितीय) को नामित किया जाता है। श्रीमती अरूणिमा श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वारा 15 सितम्बर, 2025 को पूर्वाहन् 11.00 बजे से तहसील सदर के सभागार में उक्त प्रशिक्षण दिये जाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों का भली-भाँति अध्धयन करते हुए समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करे# 

#उन्होंने समस्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि 15 सितम्बर, 2025 को प्रशिक्षण प्राप्त किये जाने के पश्चात् अपनी-अपनी विधानसभा से सम्बन्धित समस्त बूथ लेबिल अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिशा निर्देशों का भली-भाँति अध्धयन करते हुए 23 सितम्बर 2025 तक प्रशिक्षण प्रदान कराना सुनिश्चित करेंगें। तत्पश्चात् उक्त प्रशिक्षण के उपरान्त दिये गये निर्देशों के कम में सूचना इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे#

No comments