#हरदोई:- माह सितम्बर की जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक#
#हरदोई:- माह सितम्बर की जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक#
हरदोई की बैठक अखिलेश कटियार उपाध्यक्ष जनपद सिंचाई बन्धु की अध्यक्षता में दिनांक 19.09.2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे नहर निरीक्षण भवन, हरदोई खण्ड शारदा नहर में आयोजित की गयी, बैठक में जनपद के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा/ विचार विमर्श किया गया#
#प्रतिनिधि- विधायक सवायजपुर द्वारा अवगत कराया गया कि सवायजपुर राजवहा एवं बरवन राजवहा के टेल तक पानी नही पहुँच रहा है, उक्त राजवहों में सिल्ट सफाई अथवा स्क्रेपिंग कराये जाने तथा आगामी फसली का रोस्टर समस्त मा० विधायकगणों / सांसदगणों को एवं क्षेत्र पंचायत की बैठकों में रोस्टर उपलब्ध कराये जाने की वांछना की गयी#
#रजनीश त्रिपाठी, प्रतिनिधि- विधायक सवायजपुर द्वारा विकास खण्ड भरखनी एवं हरपालपुर के अन्तर्गत कुल नलकूपों की संख्या, चलित नलकूपों की संख्या, सुधारात्मक नलकूपों की संख्या, यांत्रिक समस्या एवं विद्युत की आपूर्ति न होने के कारण बन्द नलकूपों की सूचना की वांछना की गयी#
#रजनीश त्रिपाठी, प्रतिनिधि- विधायक सवायजपुर द्वारा पाली निरीक्षण भवन की परियोजना तैयार कराने की वांछना की गयी, जिसके क्रम में सम्बन्धित सहायक अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त निरीक्षण भवन की मरम्मत की परियोजना तैयार की जा रही है। साथ ही पूर्व मे बनी पुलिया जिनके पैरापेट टूटे हुए हैं का संयुक्त निरीक्षण मा० ब्लाक प्रमुख के साथ कराकर परियोजना तैयार किये जाने की वांछना की गयी#
#रजनीश त्रिपाठी, प्रतिनिधि- विधायक सवायजपुर द्वारा अपेक्षा की गयी कि क्या बरवन राजवहा पर रोड़ बनाने से पूर्व काटे गये पेड़ों का अनापत्ति प्रमाण-पत्र वन विभाग से लिया गया है, यदि लिया गया है तो किन शर्तों के साथ अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया है। साथ ही भूमि संरक्षण विभाग हरदोई के अन्तर्गत कितनी नालियां हैं, कितने में पानी जा रहा है, कितने किमी० नाली बनी हुई हैं की सूचना उपलब्ध कराये जाने की वांछना की गयी#
#शिवा सिंह ब्लाक प्रमुख बावन द्वारा अवगत कराया गया कि अमरिता माइनर के साइड से मिट्टी निकलकर छुइया ड्रेन में चली जाती है, जिसकी परियोजना बनाये जाने की वांछना की गयी, जिसके क्रम में सहायक अभियन्ता द्वितीय द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त से सम्बन्धित परियोजना तैयार की जा रही है, जिसे तैयार कर 10 दिवस में खण्डीय कार्यालय को प्रेषित कर दी जायेगी#
#आतोष कुमार प्रतिनिधि रजनी बी०डी०सी० बालामऊ द्वारा कछौना राजवहा, समरेहटा राजवहा सरेहरी एवं सिधवल राजवहा में पानी फुल गेज से उपलब्ध कराये जाने एवं बालामऊ रेगुलेटर की सफाई कराये जाने तथा कछौना ब्लाक में कहां-कहां पर हरित पट्टिका विकसित की गयी थी कि वर्तमान स्थिति से अवगत कराये जाने की अपेक्षा की गयी#

No comments