#हरदोई: में अंतरजातीय विवाह से नाराज दिव्यांग भाई ने सिर में गोली मारकर की थी बहन की हत्या, आत्महत्या दर्शाने का किया था प्रयास, मां बेटे गिरफ्तार#
#हरदोई:- देखिये कैसे एक लड़की का अंतर्जातीय विवाह बन गयी उसकी मौत का कारण#
#हरदोई: में अंतरजातीय विवाह से नाराज दिव्यांग भाई ने सिर में गोली मारकर की थी बहन की हत्या, आत्महत्या दर्शाने का किया था प्रयास, मां बेटे गिरफ्तार#
#हरदोई: में यूपीएससी की तैयारी कर रही मानवी मिश्रा की सिर में गोली लगने से हुई मौत खुदकुशी नहीं ऑनर किलिंग की वारदात थी जिसे उसके भाई ने अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक बहन के अंतरजातीय विवाह करने से नाराज भाई ने मानवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दिव्यांग भाई और मृतका की मां ने ऑनर किलिंग की वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए मृतका के हाथ में तमंचा रख दिया था।मानवी की मौत के बाद उसके पति ने ऑनर किलिंग की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने जब सभी पहलुओं पर जांच की तो ऑनर किलिंग की वारदात का राज साफ हो गया। पुलिस ने बहन के हत्यारे दिव्यांग भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है#


No comments