#हरदोई:- टड़ियावा- में जातीय तनाव फैलाने पर 22 नामजद, एफआईआर दर्ज#
#हरदोई:- टड़ियावा- में जातीय तनाव फैलाने पर 22 नामजद, एफआईआर दर्ज#
#हरदोई: टड़ियावा- थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में जातीय माहौल खराब करने और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में पुलिस ने 22 लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है#
#मामला 31 अगस्त का है, जब गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नाटक मंचन में ठाकुर समाज को अपमानित व जूतों से पिटते दिखाया गया। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और माहौल बिगड़ने लगा। आयोजन पूरी रात चला और अगले दिन फिर से कार्यक्रम किए जाने की तैयारी थी। सूचना पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर आयोजन रोक दिया#
#एफ आई आर में जितेन्द्र उर्फ लल्लू, अनुवज, अंकुल, हरिशचन्द्र, रवि, राकेश, तोले, महेन्द्र, सोनपाल, कुलदीप, गोपाली, राधे, श्रीकृष्ण, राजनीश कमोजिया समेत 22 लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर जानबूझकर समाज में वैमनस्य फैलाने और गांव में जातीय विद्वेष उत्पन्न करने का काम किया#
#पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 3(5), 351(3), 223 व 196(1)(b) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में कहा गया है कि इस नाटक के जरिये ठाकुर समाज का अपमान कर वातावरण खराब किया गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई#
#ग्रामीणों की तहरीर पर टड़ियावा थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है#




No comments