Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- में हजरत मोहम्मद साहब के जुलूस में हिन्दुस्तान जिंदाबाद की आवाज बुलंद हुई#


#हरदोई:- बिलग्राम-  में हजरत मोहम्मद साहब के जुलूस में  हिन्दुस्तान जिंदाबाद की आवाज बुलंद हुई#

#हरदोई: बिलग्राम-  से निकला ऐतिहासिक जुलूस 25 हजार से अधिक लोगो ने मिलकर मनाया जश्न/ उपकेंद्र यादव#

#हरदोई: बिलग्राम- मेें शुक्रवार को जुलूश ए मोहम्मदी पर जुलूस बरामद हुआ। फिजा में लहरा रहे इस्लामिक और तिरंगे  बीच  इंसानियत और वतनपरस्ती के नारे खूब गूंजे#

#मैदानपुरा से शुरु हुए जुलूस कदीमी रास्ते से होते हुए दारुल उलूम दावतुस्सुगरा खानकाहे  सुगरबिया की अगुआई मे मुख्य चौराहे पर पहुचा। यहां पर दावतुस्सुगरा के प्रमुख काजि.ए.शरा हजरत सैय्यद उवैस मुस्तफा वास्ती ने तकरीर की। उन्होने कहा हम सब एक है, हिंदुस्तान हमारा जान से प्यारा है। सभी ने मिलकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।   उन्होने कहा कि पैगम्बर साहब रहमत बनकर इस जहां मे आए है। जुलूस को बादशाह हुसैन वास्ती ने भी खिताब किया। जुलूस का आगाज अंजूमन गुलामाने रसूल मरकजी कमेटी  की ओर से किया गया।  साथ ही मैदानपुरा के आस्ताने नसीरियां के सज्जानसीन सैय्यद अफसर अली नसीरी अंजुमन मोहब्बिाने रसूल की जनिब से भी कबिलेतारीफ जुलूस बरामद किया गया। अफसर अली नसीरी ने आस्ताने मे लोगो को पैगम्बर को संदेश सुनाया और संकल्प दिलाया। जुलूस में अनुमान आशिकाने रसूल काजीपुरा के फैज आलम, राजू, के अलावा आसपास की कई अंजुमन भी शामिल हुई। प्रमुख रूप से फैजान वास्ती,वाजिद हुसैन उवैसी, सजर हुसैन,रामलीला कमेटी के प्रबंधक नीरज सिंह,संयोजक धर्मेन्द्र यादव,सम्बू खां, अफसर अली, रिसालत हुसैन, दानिस अली, फैसल खान, अब्दुल अली उवैसी, ताजदार हुसैन, मुनाजिर हुसैन, सिराज, मौलाना अब्दुल करीम उवैसी, मौलाना फुरकान नसीरी, इमरान नसीरी, करम नसीरी, अनिल कटियार, शानू खान सहित भारी संख्या में लोगो ने शिरकत की#

---------------------------------------

#हरदोई: बिलग्राम- हिंदुओं ने बरसाए फूल ,पहनाई माला#

#हरदोई: बिलग्राम- जुलूस ए मोहम्मदी में हिन्दू-  मुस्लिम एकता की मिसाल दिखाई पड़ी। चौराहे पर मंच पर हजरत सैय्यद उवैश मुस्तफा वास्ती का स्वागत आचार्य रामू बाजपेयी ने किया। जुलूस में रामलीला कमेटी के प्रबंधक नीरज सिंह ,संयोजक धर्मेंद्र सिंह यादव, मंत्री अनिल कटियार, सह संयोजक अजय राज त्रिवेदी, ने जुलूस में शामिल लोगों पर फूल बरसाए और अमन का पैगाम दे रहे हजरत सय्यद उवैस मुस्तफा वास्ती को माला पहनाकर सम्मानित किया#

---------------------------------------

#हरदोई:- बिलग्राम- पुलिस का सख्त इंतजाम#

#हरदोई: बिलग्राम- जुलूस में काफी भीड़ रही। जिसको नियंत्रित करने के लिए एसडीएम एन राम ,सीओ रवि प्रकाश सिंह कोतवाल अरविंद कुमार राय,टीआई इंद्रेश यादव निगरानी करते रहे।  पीएसी भी लगाई गई थी। पुख्ता इंतजाम और बेहतर व्यवस्था होने पर किसी को असुविधा नहीं हुई ।अफसरों को हजरत बादशाह मियां की ओर से सम्मानित भी किया गया#

---------------------------------------

#हरदोई:- बिलग्राम- सिटी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर समारोह#

#हरदोई: बिलग्राम- कस्बे में सिटी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक प्रदीप यादव ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्श बच्चों को बताएं। इसके अलावा उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार वितरण किया। बच्चों ने भी अपने सम्मान दिखाते हुए कई प्रस्तुति दी। बच्चों ने पेंटिंग उपयोगिता खेलकूद और रंगोली प्रतियोगिता में भी सहभागिता की। आयोजन में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य वीरेंद्र द्विवेदी ,प्रतिश यादव, सारिका सहित कॉलेज के सभी शिक्षक और बच्चे शामिल हुए#

No comments