Breaking News

#हरदोई:- पाली- डीएम एवं एसपी ने बाबरपुर पहुंचकर किया गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण#


#हरदोई:- पाली- डीएम एवं एसपी ने बाबरपुर पहुंचकर किया गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण#

#हरदोई: पाली- गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसको लेकर शुक्रवार को डीएम अनुनय झा एवं एसपी नीरज कुमार जादौन बाबरपुर गांव पहुंचे और यहां उन्होंने गर्रा नदी के बढ़ते जल स्तर का जायजा लिया तथा बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद का संबंधित को निर्देश दिया#

#इस दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि गत वर्षों की बाढ़ से जिन ग्रामीणों के मकान कट गए थे उनको पीएम आवास का लाभ दिलाया जाए तथा जिनके पास भूमि नहीं है उन्हें सरकारी भूमि का आवंटन कर पीएम आवास का लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर सिंचाई विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी एवं ग्राम प्रधान किशन राम मौजूद रहे#

No comments