#हरदोई:- संडीला- खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाबू लाल मिष्ठान भंडार पर मारा छापा#
#हरदोई:- संडीला- खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाबू लाल मिष्ठान भंडार पर मारा छापा#
#खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाबूलाल मिठाई भंडार की शिकायत मिलने पर छापा डाला हुआ कुछ मिठाइयों के नमूने लिए#
#हरदोई: संडीला- के सदर बाजार में बाबूलाल मिठाई भंडार की दुकान पर गंदगी और मिलावट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासी अमर गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लिखा पत्र जिसमें उन्होंने कहा है कि दुकान के सामने कारखाने में साफ पानी की व्यवस्था न होने के कारण मिठाइयों में मिलावट हो रही है। मिठाई बनाने वाले बिना मास्क और हेयर कैप के काम करते हैं।जिससे बाल और मिट्टी भी मिठाईयों में मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। कारखाने में गंदगी और कूड़ा-कर्कट का ढेर लगा रहता है।जो मिठाइयों को दूषित करता है। शिकायतकर्ता अमर गुप्ता ने कहा कि कई दिनों से दूषित पानी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है#
#उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से आग्रह किया है कि इस मिलावटी दुकान की जांच कर कारखाना पूरी तरह बंद कराया जाए ताकि लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। शुक्रवार को बाबूलाल की दुकान पर लगभग 2-3 सैंपल भी लिए गए हैं#
#स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिसके कारण मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। अवध यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों को भी जांच के लिए बुलाया गया है#
#खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह ने बतया की साफ़ साफाई के निर्देश दियेएवं मोती चूर का लड्डू और गोंद का लड्डू के सैंपल लिये गऐ है जिसकी गुडवक्ता कों जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी#

No comments