Breaking News

#हरदोई:- कछौना- की ज्योतिषाचार्य अंजली को #बिजनौर के बीएसए ने किया सम्मानित, ज्योतिष शास्त्र पर अंजली के शोध-पत्र को भी मिली थी सराहना#


 #हरदोई:- कछौना- की ज्योतिषाचार्य अंजली को #बिजनौर के बीएसए ने किया सम्मानित, ज्योतिष शास्त्र पर अंजली के शोध-पत्र को भी मिली थी सराहना#

#हरदोई: कछौना- नगर निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अंजली को बिजनौर जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम में ज्योतिष विद्या पर प्रभावी उद्बोधन के लिए बिजनौर के बीएसए द्वारा स्मृति-चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया है। ज्योतिषाचार्य अंजली कछौना नगर के आयुर्वेदाचार्य व योग प्रशिक्षक डॉ० दीपक भारती की पत्नी हैं। ज्योतिषाचार्य अंजली को इससे पहले ज्योतिष विद्या पर उनके शोध-पत्र को भी काफी सराहना मिली थी। जहां एक ओर अंजली ज्योतिष और अध्यात्म के द्वारा जन-हित में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं वहीं दूसरी ओर अंजली के पति डॉ० दीपक भारती ने भी स्वयं को योग और आयुर्वेद के माध्यम से राष्ट्र-सेवा में समर्पित कर रखा है।

गौरतलब है कि ज्योतिषाचार्य अंजली लखनऊ विश्वविद्यालय से ज्योतिष विद्या में मास्टर्स डिग्रीधारक हैं और अपने बैच में 92.67% प्राप्तांक के साथ टॉपर भी रही थीं। ज्योतिष शास्त्र पर अंजली के द्वारा लिखा शोध-पत्र भी विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा काफी प्रशंसनीय रहा था। अंजली उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से भी उच्च शिक्षित हैं और देश-विदेश में उनके द्वारा हजारों लोगों को परामर्श भी दिया जा चुका है।

No comments