#हरदोई:- 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन करें#
#हरदोई:- 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन करें#
#हरदोई: बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनपद के 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के स्वरोजगार स्थापना हेतु मोबाईल रिपेयरिंग का 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम नवंबर माह से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान ए.सी युक्त आवास, नाश्ता तथा भोजन की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षणार्थियों को मार्केट सर्वे, बिजनेस प्लान, उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा बैंकिंग की जानकारी भी प्रदान की जाती है। आवश्यक दस्तावेजः आधार, हाईस्कूल, राशन कार्ड की फोटो कापी तथा 3 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र संपर्क करें, सीट सीमित है। अधिक जानकारी के लिये निकट राजकीय पालीटेक्निक, बावन रोड, तत्योरा हरदोई या संपर्क सूत्रः- 7379969627, 9044801001, 9140650306, 8127520102 पर सम्पर्क कर सकते है#

No comments