Breaking News

#जालौन:- रामपुरा- दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन अब यमुना तट पर नहीं,रामपुरा और जगम्मनपुर , उमरी क्षेत्र की मूर्तियों का प्रसर्जन टीहर नहर में होगा#

#जालौन: रामपुरा- क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन इस बार पंचनद संगम नदियों के बजाय रामपुरा टीहर नहर में किया जाएगा#

#बुधवार को उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी, क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज कुमार सिंह, थाना प्रभारी रामपुरा इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जगम्मनपुर पंकज कुमार मिश्रा तथा चौकी प्रभारी सिद्धपुरा रामकिशोर सिंह ने पूर्व निर्धारित विसर्जन स्थल यमुना तट मार्ग का निरीक्षण किया#

#ज्ञात हो कि मंगलवार को दिन और रातभर हुई भारी वर्षा के कारण प्रशासन द्वारा तैयार कराया गया पंचनद यमुना तट तक पहुंचने का रास्ता व विसर्जन स्थल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। नदी तट पर कीचड़ और दलदल भर जाने से वहां विसर्जन कराना जोखिमपूर्ण माना गया#

#निरीक्षण के बाद उप जिलाधिकारी ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अब मूर्तियों का विसर्जन रामपुरा-टीहर रोड स्थित नहर में किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार सिंह ने कहा कि इस नहर में बेतवा नदी का पवित्र जल प्रवाहित है, इसलिए इसमें विसर्जन करना भी शुभ और उचित रहेगा#

#थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि वे नदी के दलदली और फिसलनयुक्त तट पर न जाकर केवल प्रशासन द्वारा तय किए गए नहर स्थल पर ही विसर्जन करें#

No comments