Breaking News

#हरदोई:- सलेमपुर: आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क को तरसता हरदोई का इकलौता गांव, समाजसेवी पुनीत मिश्रा के हस्तक्षेप से जगी उम्मीद#

#हरदोई:- सलेमपुर: आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क को तरसता हरदोई का इकलौता गांव, समाजसेवी पुनीत मिश्रा के हस्तक्षेप से जगी उम्मीद#

#हरदोई: सदर तहसील के सलेमपुर गांव के हजारों ग्रामीण आज भी विकास की रोशनी का इंतज़ार कर रहे हैं। मुख्य हरदोई–सीतापुर मार्ग तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को रोज़ाना 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। कीचड़, दलदल और जर्जर रास्तों ने लोगों का जीवन बेहाल कर रखा है#

#ग्रामीणों की पुकार पर समाजसेवी पुनीत मिश्रा सलेमपुर पहुंचे और गांव की बदहाल सड़क व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामवासियों ने वर्षों पुरानी समस्या रखते हुए सड़क निर्माण की गुहार लगाई। कई ग्रामीण समस्याएँ बताते-बताते समाजसेवी के सामने हाथ जोड़कर रोने तक को मजबूर हो गए#

#ग्रामीणों का कहना है कि- आजादी से लेकर आज तक कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन सलेमपुर के नाम पर सिर्फ दिलासा मिला। प्रशासन ने भी हमें दलदल में जीने को मजबूर कर दिया#

#स्थिति की गंभीरता देखते हुए समाजसेवी पुनीत मिश्रा ने गांववालों को बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा#

#6 महीने के भीतर सलेमपुर की सड़क बनकर तैयार होगी। अब किसी ग्रामीण को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, आपका मार्ग पूरी तरह सुगम बनाया जाएगा#

#पुनीत मिश्रा की इस घोषणा से गांव के लोगों में नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों को विश्वास है कि दशकों से लंबित सड़क निर्माण का सपना अब हकीकत में बदल सकता है#

No comments