#लखनऊ:- अपराधियों के आगे बेबस लखनऊ की मित्र पुलिस, क्या कोई बड़ी वारदात होने का कर रही है इंतजार कार्यवाही के नाम पर#
#लखनऊ:- अपराधियों के आगे बेबस लखनऊ की मित्र पुलिस, क्या कोई बड़ी वारदात होने का कर रही है इंतजार कार्यवाही के नाम पर#
#राजधानी थाना पारा इलाके मे 28 तारीख की रात खौफनाक वारदात, आधी रात को कुछ मनबढ़ दबंग अपने गुर्गो के साथ आकर गोलियों की तड़-तड़ाहट से लखनऊ के पारा थाना इलाके मे दहशत पैदा कर देते हैं और असलहो को लहराते हुए वहां से चले जाते हैं#
#जैसे कि इन्हें शासन-प्रशासन का कोई भय है ही नहीं है#
#इस खौफनाक वारदात के 14 दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही के नाम पर शून्य है, इसमें अभी तक एक के अलावा कोई अन्य की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जोकि इस भयानक दिल-दहला देने वाली घटना के में मुख्य सूत्रधार रहा ज्ञान सिंह! और इस भयानक वारदात के वक्त स्वयं मौके पर मौजूद हैं#
#वायरल वीडियो में दिख रहा ज्ञान सिंह जो की भालिया का रहने वाला है, जिसके ऊपर लखनऊ के अलग-अलग थाना पर अनेकों गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं#
#जो खुलेआम पुलिस की सरपरस्ती के चलते लखनऊ मे ही घूम रहा है व इसके अपराधिक इतिहास की फेहरिस्त निम्न प्रकार से हैं जो कि जिले के अन्य-अन्य थानों में दर्ज हैं इसके खिलाफ अभी तक कोई गुंडा-गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं की गई, इससे यह प्रतीत होता है कि विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा उदासीनता दिखाई जा रही है#

No comments