#शाहजहांपुर:- जलालाबाद- मरघट की भूमि पर अतिक्रमण का एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, कल हटेगा कब्जा#
#शाहजहांपुर:- जलालाबाद- मरघट की भूमि पर अतिक्रमण का एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, कल हटेगा कब्जा#
#शाहजहांपुर: थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम रौली बौरी स्थित मरघट की भूमि पर अतिक्रमण के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ने उपजिलाधिकारी तहसीलदार व थाना पुलिस के साथ स्थल निरीक्षण किया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सोमवार 10 नवंबर को प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से कानूनी प्रावधानों के अनुरूप की जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि पुलिस व राजस्व विभाग आपसी समन्वय से तैयारी पूरी करें और अफवाह या गलतफहमी की स्थिति न बनने दें। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments