Breaking News

#हरदोई:- काम का दबाव, बीएलओ की तबीयत बिगड़ी#


#हरदोई:- काम का दबाव, बीएलओ की तबीयत बिगड़ी#

#हरदोई: नगर पंचायत बेनीगंज में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया के दौरान काम के दबाव का एक और मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र प्रतिनिधि रूपेश अंजाना के मुताबिक नगर पंचायत बेनीगंज में एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अश्वनी भारती जो नगर के बाजार टोला में कार्य देख रहे थे, कि अचानक उन्हे तेज फीवर आ जाने से उन्हें तत्काल पंचायत कर्मचारी की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां भेजा गया है। उन्होंने कहा अश्वनी भारती उन्नाव जनपद के निवासी हैं जो बीते समय से कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर खुर्द गांव में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं हालांकि उपरोक्त मामले की जानकारी श्री अंजना द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय अग्रहरि संडीला को दे दी गई है#

No comments