#हरदोई:- ‘‘ओ‘‘ लेबल एवं ‘‘सीसीसी‘‘ कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित/ डीएम#
#हरदोई:- ‘‘ओ‘‘ लेबल एवं ‘‘सीसीसी‘‘ कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित/ डीएम#
#ऑनलाइन आवेदन पत्र, अन्य प्रपत्रों सहित 01 दिसम्बर तक जमा करें#
#हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0, लखनऊ ने पत्र के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत द्वितीय चरण में भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट स्तर से चयनित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक/युवतियों को ‘‘ओ‘‘ लेबल एवं ‘‘सीसीसी‘‘ कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु आवेदन आमंत्रित किये है। उन्होने बताया कि उक्त प्रशिक्षण के लिए जनपद में गंगा सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉटी, सराय थोक पूर्वा, हरदोई कम्प्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, नघेटा रोड निकट सेन्ट जेवियर्स स्कूल तथा टेक्निकल डेवलपमेन्ट इंस्टीट्यूट, ओल्ड बोर्डिंग हाउस इन फ्रान्ट ऑफ यूनियन बैंक स्ट्रीट, बड़ा चौराहा को चयनित किया गया है#
#जिलाधिकारी ने कहा है कि ‘‘ओ‘‘ लेबल प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तथा ‘‘सीसीसी‘‘ कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि तीन माह की होगी एवं अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य, इण्टरमीडियट उत्तीर्ण हो और अधिकतम वार्षिक आय एक लाख रूपया से अधिक न हो वह पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in पर 20 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करें तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी एवं अन्य प्रपत्र सहित अन्तिम तिथि 01 दिसम्बर 2025 की सायं 05 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, हरदोई में अवश्य जमा करें तथा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर- 9076600582 या 9580814326 पर सम्पर्क करें#

No comments