Breaking News

#कन्नौज:- सुभाष एकेडमी में यातायात जागरूकता शिविर लगाया गया#


#कन्नौज:- सुभाष एकेडमी में यातायात जागरूकता शिविर लगाया गया#

#कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी एवं टीएसआई आफाक खान व रामप्रताप सिंह द्वारा छिबरामऊ के सुभाष एकेडमी स्कूल फर्रुखाबाद रोड कन्नौज में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात माह में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें टीएसआई Afaq Khan द्वारा बच्चों को बताया गया कि पैदल चलते वक्त सड़क पर कहां चलना चाहिए? सड़क को क्रॉस करते समय ग्रीन क्रॉस कोड का प्रयोग करना चाहिए। डोरिंग एक्सीडेंट से बचने का उपाय क्या है? गोल्डन आवर किसे कहते हैं? घायलों की मदद करने वाले को क्या कहा जाता है? घायलों की मदद करने वाले को राज्य सरकार द्वारा कितना पुरस्कार दिया जाता है? शराब पीकर के गाड़ी चलाने से प्रतिक्रिया समय धीमा पड़ जाता है जिससे सड़क दुर्घटनाएं होती हैं#

#टीएसआई राम प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि वाहन चलाते समय फोन से बात करना या इयरबड्स या ईयर फोन कानों में लगाना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसा बिल्कुल भी न करें।टीएसआई आफाक खान द्वारा यह भी बताया गया कि ओवर स्पीडिंग से बेहद खतरनाक एक्सीडेंट होते हैं। क्योंकि इसमें निर्णय लेने की क्षमता चालक में नहीं होती है। आफ़ाक़ खान द्वारा छात्र-छात्राओं से कई सवाल भी पूछे। सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप पुरस्कार दिए गए। जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर सुभाष अकैडमी के डायरेक्टर, प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ व थाने की पुलिस के कई जवान मौजूद रहे#

No comments