Breaking News

#मनरेगा:- दूसरी ग्राम पंचायत से फोटो चुराकर कर रहे फर्जीवाड़ा#


#मनरेगा:- दूसरी ग्राम पंचायत से फोटो चुराकर कर रहे फर्जीवाड़ा#

#बड़ौआँ के श्रमिकों की फोटो का दुरुपयोग कर कैरमैर नें दो दिन तक लगाई फर्जी हाजिरी#

#हरदोई: सुरसा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कैरमैर में लंबे समय से मनरेगा में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, पर जिम्मेदार हर बार पर्दा डाल देते हैं, इस बार तो फर्जीवाड़े की सारी हदें ही पार कर दी गईं, द टेलीकास्ट नें जब पड़ताल की तो पाया कि मनरेगा के तहत चकरोड निर्माण में श्रमिकों के अटेंडेंस की जो फोटो 10 व 11 नवंबर को अपलोड की गई है, वह फोटो इसी ब्लॉक के दूसरे ग्राम पंचायत बड़ौआँ की है, यही नहीं ग्राम पंचायत बड़ौआँ में बीते 29 अक्टूबर को मनरेगा के तहत किए गए गूल खुदाई कार्य में यहफोटो अपलोड भी की जा चुकी थी#

#मतलब साफ है कि ग्राम पंचायत कैरमैर के जिम्मेदारों नें मनरेगा में फर्जीवाड़ा करने के लिए यह फोटो दूसरी ग्राम पंचायत से चुराई है, जब आगे की पड़ताल के लिए द टेलीकास्ट नें फोटो के आधार पर पूँछतांछ की तो पता चला कि मनरेगा के ये श्रमिक सुरसा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ौआँ के हैं, जिनकी फोटो का दुरुपयोग कर 11 नवंबर को इसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कैरमैर में अटेंडेंस लगाई गई है। जबकि ये श्रमिक कैरमैर ग्राम पंचायत के नहीं हैं। आपको बता दें कि मनरेगा में फर्जीवाड़ा करने के लिए इससे पूर्व भी कई बार उक्त ग्राम पंचायत में नाबालिग बच्चों को श्रमिक दर्शाकर फर्जी अटेंडेंस लगाई गई और सरकारी धन का गबन भी किया गया, पर खुलासे के बाद भी ब्लॉक के अधिकारियों नें कोई कार्यवाही नहीं की#

#क्या कहते हैं! जिम्मेदार#

#इस सम्बन्ध में डीसी मनरेगा रवि प्रकाश नें द टेलीकास्ट से कहा कि मामले की जाँच कराएँगे। उन्होंने बताया कि फोटो चुराने के मामले की भी जाँच कराएँगे। बीडीओ सुरसा नें बताया कि फोटो का अगर दुरपयोग किया गया है तो वे मौके की जाँच कराएंगी जो दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी#

#ये हैं- नियममनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में जियो टैग के साथ फोटो अपलोड करना आवश्यक हैं, जिसकी जिम्मेदारी तकनीकि सहायक की होती है। प्रत्येक कार्य की अलग अलग फोटो अपलोड होनी चाहिए, जिसकी जिम्मेदारी पंचायत सहायक की होती है, सब कुछ सही हो रहा है, ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान की होती है। फर्जीवाड़ा रोकनें के लिए मनरेगा मॉनिटरिंग सेल का अलग से भी गठन किया गया है, जिसमें मनरेगा उपायुक्त कार्यों की निगरानी करते हैं#

No comments