Breaking News

#हरदोई:- धूमधाम से निकाली गई राम बारात, लोगों नें की पुष्प वर्षा#


#हरदोई:- धूमधाम से निकाली गई राम बारात, लोगों नें की पुष्प वर्षा#

#हरदोई: माँ इच्छापूर्णी रामजानकी मंदिर की प्रसिद्व रामबारात पूरे नगर में बड़ी श्रृद्वा भाव के साथ निकाली गई। गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली रामबारात पर लोगों ने छतों से अक्षत, पुष्पों की वर्षा करते हुए माहौल को भक्तिमय कर दिया। बारात का नगर में जगह जगह पर स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया गया#

#नगर में चल रहे श्री राम विवाह महोत्सव में मंगलवार को विवाह पंचमी अवसर पर रामबारात का आयोजन किया गया। विवाह यात्रा का शुभारम्भ मंदिर संस्थापक वैष्णव हरिशरण ने विवाह रथ पे सवार श्री राम दरबार के विग्रह का आरती व पूजन कर किया। दर्जन भर सजीव झांकियों में प्रमुख रुप से कमल पर विराजमान राधाकृष्ण, क्षीर सागर में लक्ष्मीनारायण, इच्छापूर्णी दुर्गा माँ, शंकर पार्वती व राम दरबार की झांकियाँ विशेष आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं#

#रथ पे दूल्हा बने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्हन के दर्शन पाने को नगरवासी उत्साहित रहे, बारात में शामिल विग्रह रथ को खींचने में श्रद्वालुओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ निकली राम बारात भ्रमण करते हुए सल्लिया मार्ग, बड़ा चौराहा, वाजिदनगर चुगीं स्थित भुवनेश्वर मंदिर, बस स्टैंड, कोतवाली मार्ग, कटरा बाजार, मिश्राना, भूरेश्वर मंदिर, नगर पालिका मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँची। इस दौरान नगर में जगह जगह स्वागत एवं प्रसाद वितरण चलता रहा। बारात की अगवानी करने वालों में जबरदस्त उत्साह रहा#

No comments