Breaking News

#हरदोई:- सड़कों के दुश्मन बने खनन माफिया, नई रोड गड्ढ़ों में तब्दील#


#हरदोई:- सड़कों के दुश्मन बने खनन माफिया, नई रोड गड्ढ़ों में तब्दील#

#हरदोई: जिले में अवैध खनन परिवहन के कारण अच्छी खासी सड़के तालाब बन चुकी हैं, जिम्मेदारों की अनदेखी से नियमित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताज़ा मामला बघौली थानाक्षेत्र का है, जहाँ मिट्टी का खनन करने वाले ओवर लोड वाहनों के कारण हरदोई-लखनऊ राजमार्ग से ग्राम सभा बरौली को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल हो गया, सड़क पर गड्ढे हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है#

#ग्रामीण कौशल, अमरीश, नैमिष, विजय, शिव सेवक ने बताया कि इस मार्ग से मिट्टी से लदे भारी वाहन गुजरते हैं, जो ओवरलोड रहते हैं। इससे सड़क जगह जगह टूट गई है। प्रधान राजेंद्र गौतम ने बताया कि यह सड़क जिला पंचायत से बनी, जिसकी शिकायत खनन विभाग सहित जिला पंचायत से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। जिस कारण गांव के लोगों को आवागमन में परेशान हो रही है#

No comments