#हरदोई:- बीच सड़क पर जानलेवा होल, जिम्मेदार कौन#
#हरदोई:- बीच सड़क पर जानलेवा होल, जिम्मेदार कौन#
#हरदोई: शहर के आवास विकास कॉलोनी की ये तस्वीर न केवल सिस्टम की हकीकत बयां कर रही है, बल्कि स्थानीय लोगों की जागरूकता को भी बयां कर रही है, बेशक अभी कुछ समय पूर्व ही यहाँ आरसीसी रोड बनाई गई थी, पर नाली का एक होल खुला ही छोड़ दिया गया। करीब एक माह से अधिक समय बाद ही न तो जिम्मेदारों नें ध्यान दिया और न स्थानीय नागरिकों#
#ऐसा भी नहीं कि आवास विकास कालोनी में रहने वाले लोग कम पढ़े लिखें हैं, या जागरूकता की कमी है, ज्यादातर नौकरी पेशा लोग यहाँ रहते हैं, पर किसी नें टूटे होल के आसपास संकेत रखना भी उचित नहीं समझा। निःसन्देस सार्वजानिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी सरकारी सिस्टम की है, पर आम नागरिक के भी कुछ दायित्व होते हैं, क्या उन्हें हम निभा रहे हैं, यदि निभा रहे होते तो ये जानलेवा होल लोगों के लिए खतरा न बनता। कई बाइक सवार इसमें गिरकर चुटहिल हो चुके हैं#

No comments