Breaking News

#शाहजहांपुर:- मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं देख भड़के सांसद अरुण सागर, जताई नाराजगी/ सांसद बोले सीएम और प्रमुख सचिव को लिखेंगे पत्र#


#शाहजहांपुर:- मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं देख भड़के सांसद अरुण सागर, जताई नाराजगी/ सांसद बोले सीएम और प्रमुख सचिव को लिखेंगे पत्र#

#शाहजहांपुर: के राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं और गंदगी देखकर सांसद अरुण सागर नाराज हो गए। मरीजों की शिकायत पर उन्होंने प्राचार्य को फटकार लगाई और कहा कि सीएम व प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी देंगे#

#सांसद का औचक निरीक्षण, मिली गंदगी और अव्यवस्था#

#शाहजहांपुर: के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जारी बदइंतजामी पर मरीजों की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर भाजपा सांसद अरुण सागर ने रविवार को अचानक कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद को न सिर्फ वार्डों में गंदगी मिली बल्कि कई जरूरी व्यवस्थाएं भी बिगड़ी हुई दिखीं। इस स्थिति को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की मरीजों ने बताया कि कई बार आग्रह करने के बाद भी डॉक्टरों का व्यवहार ठीक नहीं होता। दवा और पर्चे बनवाने की प्रक्रिया में भी मरीजों को काफी दौड़भाग करनी पड़ती है। अव्यवस्थाएं देखकर सांसद अरुण सागर ने तुरंत प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार से फोन पर बात की और कड़े शब्दों में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगली बार निरीक्षण में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। सांसद ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में मिल रही शिकायतें बेहद गंभीर हैं और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ के बराबर हैं। सांसद ने कहा कि वे मेडिकल कॉलेज में मिली अव्यवस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखेंगे, ताकि उच्च स्तर से कार्रवाई हो सके। उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे#

No comments