#हरदोई:- नगर पालिका का जहरीला धुआँ! यहाँ साँसो का भी घुट रहा दम#
#हरदोई:- नगर पालिका का जहरीला धुआँ! यहाँ साँसो का भी घुट रहा दम#
#हरदोई: जो सरकारी सिस्टम पराली जलाने पर एक्टिव है वो कूड़े से उठते इस धुएं से बेखबर क्यों है? दरअसल ये सरकारी कूड़ा है और सरकारी नुमाइंदों पर इसके निस्तारण की जिम्मेदारी भी है, पर निस्तारण का तरीका आम जनमानस के लिए बहुत घातक साबित हो रहा है। कूड़े से निकलने वाला धुंआ वातावरण में जहर घोल रहा है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं#
#ये तस्वीरें शहर से सटे बावन रोड की हैं, जहाँ नगर पालिका परिषद हरदोई द्वारा बड़े पैमाने पर कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिसके बाद इसमें आग लगा दी जाती है। सूत्रों के अनुसार जिसकी जमीन है उसने भरान डालने के लिए मिट्टी की जगह कूड़ा डलवाना उचित समझा, और नगर पालिका से हर दिन दर्जनों गाड़ियां कूड़ा डालवाया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि आसपास के इलाकों की हवा जहरीली हो रही है#
#यहाँ कई निजी अस्पताल और आबादी वाले लोग बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि कूड़े से दिन भर धुआं उठता रहता है, जिस कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। एक जिम्मेदार सरकारी संस्था को कम से कम नागरिकों के जीवन के बारे में तो सोंचना चाहिए था#
#हालांकि डीएम का सख्त निर्देश है कि अगर किसान के खेत में पराली जलाई गई तो तत्काल मुकदमा लिखकर जुर्माना वसूला जाए, यदि किसी लेखपाल या राजस्वकर्मी नें अनदेखा किया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। किंतु नगर पालिका के इस कारनामें को सरकारी सिस्टम क्यों अनदेखा कर रहा है, ये बड़ा सवाल है#


No comments