Breaking News

#हरदोई:- सरस्वती शिशु मन्दिर में सम्पन्न हुआ वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम#


#हरदोई:- सरस्वती शिशु मन्दिर में सम्पन्न हुआ वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम#

#हरदोई: स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर उमरारी का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण शनिवार को सम्पन्न हुआ। टोडरपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह एवं सरस्वती शिशु मंदिर तरगांव प्रधानाचार्य विनय बाजपेई ने निरीक्षण किया। निरीक्षण बंधुओं का विद्यालय की बहनों द्वारा रोली व वैच लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय के प्रबन्धक महेंद्र प्रताप सिंह नें अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया, जिसके बाद निरीक्षण कार्य प्रारंभ हुआ। निरीक्षण में सभी बंधुओं ने सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। जिसमें पदाधिकारियों का परिचय लिया गया और उन्हें अपनें-अपनें दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अपनें कार्यों को प्रभावी ढंग से कैसे संपादित किया जाए। बैठक के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी सुंदर प्रदर्शन किया। इसके बाद निरीक्षक बंधुओं ने सभी आचार्यों के साथ बैठक की, जिसमें विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन एवं व्यवस्था पर चर्चा की गई। निरीक्षण में पाई गई अच्छाइयों व सुधार की संभावनाओं पर भी सुझाव दिए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीराम यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि निरीक्षण में मिले सुझावों को विद्यालय के उन्नयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य आचार्या मौजूद रही#

No comments