#लखीमपुर:- खीरी- सीएम युवा उद्यमी योजना में लापरवाही बैंक पर पड़ी भारी#
#लखीमपुर:- खीरी- सीएम युवा उद्यमी योजना में लापरवाही बैंक पर पड़ी भारी#
#लखीमपुर: खीरी- जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने तीखे तेवर दिखाते हुए #आईसीआईसीआई बैंक पर प्रशासनिक बिजली गिरा दी है। सीएम युवा उद्यमी योजना में लक्ष्य के सापेक्ष सुस्ती तथा घोर लापरवाही दिखाने पर कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि नगर निकायों के सभी खाते तत्काल प्रभाव से बन्द कर जमा धनराशि अन्य बैंक में स्थानांतरित की जाए। मालूम हो कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद नगर निकाय के खातों में जमा 43 करोड़ रूपर से अधिक की धनराशि आई सी आई सी बैंक से निकाल कर किसी अन्य बैंक में जमा की जाएगी#
#गौरतलब हो कि अभियान के तहत आईसीआईसीआई बैंक को 43 लाभार्थियों को वित्तीय सुविधा देने का लक्ष्य मिला था। लेकिन बैंक ने ऋण वितरण में घोर लापरवाही बरती। बैंक की प्रगति शून्य होने पर डीएम ने अन्य बैंक में खाता स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है। डीएम का आदेश मिलते ही बैंक में हड़कंप मच गया है#

No comments