Breaking News

#शाहजहांपुर:- मध्य प्रदेश- IAS संतोष वर्मा के खिलाफ शाहजहांपुर में फूटा ब्राह्मण समाज का आक्रोश/ कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन, बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की उठी मांग#


#शाहजहांपुर:- मध्य प्रदेश- IAS संतोष वर्मा के खिलाफ शाहजहांपुर में फूटा ब्राह्मण समाज का आक्रोश/ कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन, बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की उठी मांग#

#शाहजहांपुर: मध्य प्रदेश- के IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन–बेटियों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध की लहर अब शाहजहांपुर भी पहुँच गई है। आज संयुक्त ब्राह्मण समाज के आह्वान पर सैकड़ों समाजजन कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाज़ी करते हुए संतोष वर्मा का पुतला दहन किया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें IAS संतोष वर्मा की तत्काल बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ब्राह्मण समाज बृहद आंदोलन करेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जो व्यक्ति समाज की बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करता है, उसकी जगह सीधे जेल में ही होनी चाहिए। कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ यह प्रदर्शन जिले में बढ़ते जनाक्रोश को स्पष्ट रूप से दिखाता है#

#इस मौके पर हरीशरण वाजपेई, डॉ. विजय पाठक, राजेश अवस्थी, रवी मिश्रा, प्रतीक तिवारी, नीरज वाजपेई, प्रणव वशिष्ठ, उमाकांत पांडे, शिवकुमार मिश्रा, राजेश शुक्ला, गौरव त्रिपाठी, के.के. शुक्ला, अनिल मिश्रा (पत्रकार), अरविंद त्रिपाठी (पत्रकार), अशोक मिश्रा, राहुल मिश्रा, वेणू गोपाल, शोनू अवस्थी, अभिषेक तिवारी, डॉ. प्रदीप अवस्थी, पुनीत हिन्दू, सरद अवस्थी, वेद प्रकाश पांडेय, कमलेश कुमार पांडेय, संजीव मिश्रा, प्रदीप अवस्थी, सुरिंदर अवस्थी, शिवकुमार अवस्थी, सुधाकर पांडेय, रमाकांत, आकाश मिश्रा, हर्षित मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा (पत्रकार), विवेक मिश्रा (पत्रकार), राहुल अवस्थी, मनोज मिश्रा (पत्रकार), शुभम श्रीवास्तव, अमित सहाना सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे#

No comments