#हरदोई:- भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सम्भागीय क़ृषि प्रदर्षन एवं परीक्षण षोध केन्द्र बिलग्राम चुंगी किसान मेला/महोत्सव का आयोजन किया गया#
#हरदोई:- भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सम्भागीय क़ृषि प्रदर्षन एवं परीक्षण षोध केन्द्र बिलग्राम चुंगी किसान मेला/महोत्सव का आयोजन किया गया#
#हरदोई: में किसान सम्मान दिवस, आत्मा योजना अन्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला/प्रदर्षनी एवं राश्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिषन योजना (न्यूट्रीसीरियल घटक)के अन्तर्गत दो दिवसीय मिलेट्स किसान मेला/महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमावती जी मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई द्वारा मेले एवं प्रदर्षनी का दीप प्रज्ज्वलन कर षुभारम्भ किया गया तथा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगायें गये स्टालों का अवलोकन अधिकारियों के साथ किया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के किसानों के हित में किये गये कार्यो के बारे में प्रकाष डालते हुये उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई । उन्होनें किसानों से कृशि एवं सम्बद्ध विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभ प्राप्त करने एवं अपनी आय बढाने का आवाहन किया गया । उन्होनें कृषकों को श्री अन्न फसलों की खेती को बढावा देकर अपनी आय एवं लोगो के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने का अनुरोध किया। इस मौके पर जिलाधिकारी, हरदोई द्वारा जनपद के सभी किसानो से अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ-साथ अन्य विभागीय योजना का सतत् रूप से लाभ प्राप्त होता रहे। उन्होने किसानों से धान, गेहूॅ की फसल के अतिरिक्त फलों, फूलों, सब्जियों की ख्ेाती के अनुभव किसानों के साथ साझा करते हुए किसानों से उनकी खेती करने का अनुरोध किया, जिससे उनकी आय तीन से चार गुना बढ़ सकती है। मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई ने किसानों को जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। श्री सतीश कुमार पाण्डेय उप कृषि निदेषक, हरदोई द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ यथा-पी0एम0 कुसुम योजना (सेालर पम्प), कृशि यंत्रीकरण योजना, फार्मर रजिस्ट्री, बीज एवं उवर्रक आदि की किसानों को जानकारी दी गयी। डा0 ए0के0 तिवारी, वैज्ञानिक, के0वी0के0, हरदोई द्वारा किसानों से अनुरोध किया कि श्री अन्न (मिलेट्स) फसलों (ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी, सावां आदि) को जरूर उगाये। श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती मृदा एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है। इसकी खेती में सिंचाई एवं उवर्रक की कम आवष्यकता पड़ती है। गौ आधारित खेती के लिए श्री अन्न (मिलेट्स) की फसलों की खेती बहुत ही उपयुक्त है। उन्होने बताया कि किसान भाई अपने खेत के कुछ हिस्से में रागी, सांवा, कोदो, ज्वार, बाजरा, आदि फसलों का समावेष जरूर करे। मिलेट्स फसलों में कम पानी, कम खाद उर्वरक, एवं कम कीट एवं रोगों का प्रकोप कम होता है, जिससे खेती की लागत में कमी एवं आमदनी अधिक होती है तथा खेत की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है। कृशक श्री प्रदीप दीक्षित एवं श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा श्री अन्न फसलों से सम्बन्धित उत्पादों का स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी प्रदान की गयी। श्रीमती निधि गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी, हरदोई द्वारा किसानों को गन्ना विभाग द्वारा संचालित योजनाओं विस्तृत जानकारी दी गयी। श्री हरिष्चन्द्र, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, हरदोई द्वारा किसानों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सर्दी के मौसम पशुओ के खानपान एवं रख-रखाव के प्रबन्धन की जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक, हरदोई ने अवगत कराया कि जनपद के चार किसानों विष्णु कुमार वि0ख0 बावन को धान की सीधी बुवाई से खेती कर 87 कुन्टल प्रति हेक्टयर उपज प्राप्त होने पर प्रथम पुरस्कार, अयोध्या वि0ख0 सण्डीला को धान की रोपाई विधि से खेती कर 82.40 कुन्टल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त होने पर तृतीय पुरस्कार, मालती वि0ख0 अहिरोरी को कृषि यंत्र संचालन हेतु, सुबोध कुमार, निदेषक, कटियारी फार्मर प्रो0क0 लि0, हरपालपुर को पराली प्रबन्धन हेतु प्रदेष स्तर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद स्तर पर अनुज कुमार सिंह, विरेन्द्र कुमार को धान की फसल में अधिक उत्पादन हेतु, लक्षिमन एवं श्री षिवबली को मंूगफली फसल में, प्रगट सिंह एवं रामनरेष को गेहूॅ फसल में, जैनेन्द्र कुमार एवं रामानन्द को सरसों की फसल में, मोहित कुमार, छोटेलाल, सुधान्षू कष्यप को मत्स्य पालन में अधिक उत्पादन हेतु, अनुराग शुक्ला, संजय कुमार शुक्ला, विजेन्द्र सिंह को गन्ना उत्पादन में, कुनेन्द्र पाल मौर्य को शिमला की खेती, ओमप्रकाष को मधुमक्खी पालन में, रामविलास को ड्रेगन एवं स्ट्राबेरी की खेती हेतु एवं धर्मेन्द्र एवं विनय कुमार वर्मा को पशुपालन में अधिक दुग्ध उत्पादन हेतु मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जनपद स्तर पर 14 किसानों को प्रथम पुरस्कार, 14 किसानों को द्वितीय पुरस्कार, 91 किसानों को विकास खण्ड स्तर पर पुरस्कृत किया गया। इसी कार्यक्रम में जिलाधिकारी, हरदोई द्वारा राजेश सिंह पुत्र जदुनाथ सिंह, ग्राम कोडरा सरेया, शाहाबाद को कृषि यंत्रीकरण योजना के अन्तर्गत 50 प्रतिशत अनुदान ( रू0-10,19,700.00) पर कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की गयी। इस अवसर पर सतीष चन्द्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी, हरदोई, इन्द्रसेन नाथ, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम, हरदोई, डा0 निधि राठौर, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, हरदोई, इन्द्रजीत यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हरदोई, निधि गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी, हरदोई, राजकिषोर, सहायक अभियन्ता, नलकूप, अवधेष कुमार तिवारी, अध्यक्ष के0वी0के, हरदोई, विनीत कुमार, उप सम्भागीय कृशि प्रसार अधिकारी, सदर, कृशि महाविद्यालय के शिक्षकगण, राजबहाुदर यादव, नायब सिंह, श्रीमती रेखा दीक्षित, नीरज शुक्ला, पदाधिकारी भारतीय किसान यूनियन, सहित हजारों की संख्या में किसान एवं कृषि महाविद्यालय, हरदोई के छात्र उपस्थित रहे#

No comments