#हरदोई:- सुशासन सप्ताह के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन#
#हरदोई:- सुशासन सप्ताह के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन#
#हरदोई: सुशासन सप्ताह के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानन्द सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री ए०के० सिंह राठौर सेवानिवृत्त आई०ए०एस०/पूर्व जिलाधिकारी हरदोई द्वारा की गई जिलाधिकारी अनुनय झा व मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा#
#द्वारा स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशासन गाँव की ओर के सम्बन्ध में किये गये विभिन्न प्रकार के नवाचारों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप जानकारी दी गयी जिसमें जिलाधिकारी द्वारा अपने जनता दर्शन में 1184 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया, 12135 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, 12196 लोगों के आधार कार्ड, 4123 मृत्यु प्रमाण पत्र, 1510 बच्चों को बाल सेवा योजना की स्वीकृति, 190 खेल मैदान, 1751 कुओं का जीर्णोद्वारा तथा 164 मॉडल आगनबाडी केन्द्र तैयार किये जाने की जानकारी दी गयी#
#मुख्य अतिथि द्वारा जिलाधिकारी द्वारा किये गये उक्त कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा प्रशासन गॉव की ओर का असली उदेश्य पूर्ण हुआ है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि गॉव के उपेक्षित लोग भी लाभान्वित हुए है। अभी भी गॉव में तकनीक का अभाव है तथा गाँव में भिज्ञ लोग नही है, इस तरह के कार्यक्रम जनपद में जारी करने का आवाहन किया गया। गाँव-गाँव तक कुओं के जीर्णोद्वार की भी प्रशंसा की गयी। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किये गये कार्यो की फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें गाँव के लोग लाभान्वित हुए है। कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री कमलेश कुमारा जिला विकास अधिकारी, श्री रवि प्रकाश सिंह उपायुक्त श्रम रोजगार तथा डा० रामप्रकाश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments