Breaking News

#हरदोई:- डीएम अनुनय झा के प्रयास से हरदोई बना यूपी में नंबर-1 जिले में 12.54 लाख आयुष्यमान कार्ड बनवाकर लगभग 89.5% का लक्ष्य हासिल किया#


#हरदोई:- डीएम अनुनय झा के प्रयास से हरदोई बना यूपी में नंबर-1 जिले में 12.54 लाख आयुष्यमान कार्ड बनवाकर लगभग 89.5% का लक्ष्य हासिल किया#

#हरदोई: डीएम अनुनय झा के नेतृत्व में हरदोई ने आयुष्मान कार्ड बनाने के विशेष अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस स्वर्णिम सफलता के मुख्य सूत्रधार आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी व पिहानी सीएचसी अधीक्षक डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव रहे हैं। डीएम अनुनय झा के विजन को धरातल पर उतारते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने जिले में 12.54 लाख कार्ड बनवाकर लगभग 89.5% का लक्ष्य हासिल किया। उनके कुशल प्रबंधन में पिहानी के रैगांई, जहानीखेड़ा, कुंइया और सहादत नगर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में आरोग्य मेलों के जरिए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाया गया#

#शासन की टीम ने भी पिहानी सीएचसी की सेवाओं को बारीकी से परखा और डॉ. श्रीवास्तव के कार्य की सराहना की। बरेली और आगरा जैसे बड़े जिलों को पछाड़कर हरदोई का अव्वल आना, डीएम अनुनय झा के मार्गदर्शन और डॉ. श्रीवास्तव के सेवा भाव का ही परिणाम है। जिले की जनता इस उपलब्धि के लिए दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा कर रही है#

No comments