#लखनऊ:- कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को 'मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अलंकरण' सम्मान#
#लखनऊ:- कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को 'मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अलंकरण' सम्मान#
#लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन #पुलिस_मंथन-2025 के द्वितीय दिवस में आज सहभाग किया और प्रदेश के कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को 'मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अलंकरण' से सम्मानित भी किया#
#इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'स्मार्ट पुलिसिंग' तथा 'विजन 2047-विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को साकार करने हेतु कैसी आधुनिक, संवेदनशील और प्रभावी पुलिस व्यवस्था चाहिए, इस दिशा में पिछले दो दिनों में तैयार किया गया रोडमैप अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस मंच को हर वर्ष आयोजित कर इसे स्थाई व्यवस्था बनाना चाहिए#
#11 सत्रों के माध्यम से लगभग 55 वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत विचार, अनुभव और सुझाव उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक आधुनिक, संवेदनशील, तकनीक-सक्षम एवं जनविश्वास-आधारित बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने इस सार्थक आयोजन के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश समेत सम्मेलन में सहभागी सभी पुलिस कार्मिकों को बधाई दी#

No comments