Breaking News

#अयोध्या:- में 1 जनवरी तक राम मंदिर दर्शन के सभी वीआईपी पास फुल#


#अयोध्या:- में 1 जनवरी तक राम मंदिर दर्शन के सभी वीआईपी पास फुल#

#अयोध्या: नव वर्ष से पहले राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रीराम जन्मभूमि में एक जनवरी 2026 तक के सभी वीआईपी पास फुल हो गए हैं। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि बीते एक महीने से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और श्रद्धालु सुगमता पूर्वक भगवान श्रीराम के दर्शन कर पा रहे हैं। 

#सामान्य दर्शन मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को लगभग आधे घंटे में दर्शन प्राप्त हो रहा है। पास व्यवस्था की बात करें तो प्रतिदिन सीमित संख्या में पास जारी किए जाते हैं। दो घंटे के एक स्लॉट में कुल 400 पास निर्धारित हैं, जो आगामी एक जनवरी तक फुल हो चुके हैं।उन्होंने बताया कि आरती के पास भी फुल हो चुके हैं।  हालांकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है# 

No comments