Breaking News

#उत्तर प्रदेश:- एसआईआर, परीक्षा, मूल्यांकन के बाद जनगणना करेंगे शिक्षक, शिक्षकों से कराए जा रहे गैर शैक्षणिक कार्य, कैसे सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता#


#उत्तर प्रदेश:- एसआईआर, परीक्षा, मूल्यांकन के बाद जनगणना करेंगे शिक्षक, शिक्षकों से कराए जा रहे गैर शैक्षणिक कार्य, कैसे सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता#

#शिक्षकों को परीक्षा,मूल्यांकन के साथ ही एसआईआर, मकानों की गणना और जनगणना की जिम्मेदारी तक सौंप दी गई है। इस तरह शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे हैं।ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के अभियान की हवा निकल गई है

#समूचे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। इसके चलते शासन लगातार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का अभियान चलाकर उसे बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है,लेकिन सरकारी स्कूल के शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाने का समय ही नहीं मिलता है जिससे पढ़ाई कराना उनके लिए मुश्किल हो गया है।मौजूदा में हालात ऐसे हैं कि अब तक शिक्षकों से एसआईआर का कार्य कराया गया।अब भी मतदान केंद्रों पर उन्हें तैनात रहकर सुधार कार्य करने के निर्देश मिले हुए हैं। इसके बाद फरवरी माह में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षाओ का आयोजन होगा।उसमें शिक्षकों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभालनी है। परीक्षाएं पूरी होते-होते लोकल परीक्षाएं भी शुरु हो जाएगी इस तरह शिक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करने के साथ ही लोकल परीक्षाओं के नतीजे भी तैयार करने होंगे#

#गैर शैक्षणिक कार्य से मिले राहत#

#शिक्षकों को गैर शिक्षण कार्य से राहत देनी चाहिए, जिससे शिक्षक पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस कर सकें। इससे शिक्षा की गुणवत्ता भी सुधरेगी और बच्चों को बेहतर भविष्य बनाने का अवसर भी मिलेगा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का प्रभाव बढ़ेगा तो छात्र संख्या भी बढ़ने लगेगी, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य बंद कराया जाए#

No comments