Breaking News

#हरदोई:- 19 दिसंबर 2025 अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शहिद उद्यान में एकत्रित होकर मां भारती के वीर सपूतों काकोरी एक्शन के महानायकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए#


#हरदोई:- 19 दिसंबर 2025 अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शहिद उद्यान में एकत्रित होकर मां भारती के वीर सपूतों काकोरी एक्शन के महानायकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए#

#हरदोई: 19 दिसंबर 2025 अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव के नेतृत्व में शहिद उद्यान में एकत्रित होकर मां भारती के वीर सपूत काकोरी एक्शन के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ,ठाकुर रोशन सिंह ,अशफाक उल्ला खान एवं राजेंद्र नाथ लहरी के पावन बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद उद्यान में स्थापित शहीद ज्योति स्तंभ पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उक्त अग्रणी अमर क्रांतिकारी की सौर्य गाथा बलिदान को स्मरण करते हुए भारत माता बंदे मातरम के गगन भेजी जय घोष के साथ राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया# 

#इस अवसर पर संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिवसेवक गुप्त जय शिव ने कहा वास्तव में 9 अगस्त 1925 को काकोरी एक्शन के अमर क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह ,अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लहरी सहित दस क्रांतिकारियों ने सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में रखे खजाने को काकोरी में मां भारती को आजाद करने के लिए सशस्त्र क्रांति का बिगुल फूंकनेका आगाज करते हुए अंग्रेजी साम्राज्य का खजाना लूट लिया और 19 दिसंबर 1927 को उक्त स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत महानायकों ने फांसी के फंदे को हंसते-हंसते चुम कर मां भारती की गोद में सदा सदा के लिए चिर निद्रा में सो गए श्री गुप्त ने बताया काकोरी कांड एक्शन के महानायकों के बलिदान एवं शौर्य गाथा से प्रभावित होकर भारतीय युवा पीढ़ी के हृदय में देश पर मर मिटने का जज्बा पैदा हुआ#

#संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन डॉ खुन खुन अवस्थी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता संघ हरदोई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता जेपी ने कहा 19 दिसंबर 1927 को उक्त कर अग्रदूत महानायकों को फांसी एवं शेष क्रांतिकारियों को आजीवन कारावास हुआ था काकोरी कांड ने वास्तव में अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिला कर रख दी थी और आखिरकार सोई हुई जनता ने मां भारती को 15 अगस्त 1947 को आजाद करने का अद्वतीय अद्भुत कार्य किया जिसे कभी राष्ट्र भूल नहीं सकता#

#इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता सूरजपाल सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मिश्रा, अधिवक्ता अनिल मिश्रा, अधिवक्ता नीरज मिश्रा ,अधिवक्ता छोटेलाल राजपूत ,जिला संगठन मंत्री अधिवक्ता शुभम गुप्ता ,जिला मंत्री अधिवक्ता अमर सिंह, अधिवक्ता अंकित गुप्ता, अधिवक्ता आशुतोष पाठक, अधिवक्ता रामबहोरन मिश्रा, जिला मंत्री अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रशांत शेखर पाल सिंह अधिवक्ता राघवेंद्र वर्मा सहित सैकड़ो संयुक्त अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ता में पदाधिकारी ने बलिदान दिवस को क्रांति दिवस के रूप में मनाकर देशभक्ति को उत्प्रेरित किया#

No comments