Breaking News

#हरदोई:- मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस का हरदोई में प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा पर शांतिपूर्ण #धरना, निर्णय वापस लेने की मांग#


#हरदोई:- मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस का हरदोई में प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा पर शांतिपूर्ण #धरना, निर्णय वापस लेने की मांग#

#हरदोई: केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम परिवर्तन के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से गांधी प्रतिमा, पुलिस लाइन के निकट शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए#

#जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे और शहर अध्यक्ष अनुपम दिक्षित ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब, मज़दूर और ग्रामीण परिवारों के सम्मानजनक रोज़गार का आधार है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम को हटाने का निर्णय उनके विचारों और गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला है, जिसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ नारेबाज़ी की गई और नाम परिवर्तन का फैसला वापस लेने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ#

#प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत अग्निहोत्री, रितु बिल्डर, भुट्टो मियां, आफताब हैदर, अजीत विशाल, अजीत सिंह, महासचिव राजेंद्र कुमार वर्मा, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, हरि ओम त्रिपाठी, सत्यबोध, महेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश ज्ञानू पाल, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस मंजू मित्रा, शहर उपाध्यक्ष कुमार राजवंशी, सर्वेश कुशवाहा, विनोद यादव, शहर महासचिव अभय कुशवाहा, इस्लाम गाज़ी, ममता पाल, शिल्पी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, अनूप सिंह, धीरज तिवारी, ओम प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे#

No comments