#हरदोई:- सरकारी अस्पताल के भवन में निजी पैथोलॉजी का प्रचार#
#हरदोई:- सरकारी अस्पताल के भवन में निजी पैथोलॉजी का प्रचार#
#हरदोई: जिले में सरकारी अस्पतालों से मरीजों की निजी अस्पतालों में बिक्री कर देना अब आम बात हो चुकी है, कि इसी बीच सरकारी अस्पतालों के भवन पर निजी पैथोलॉजी का प्रचार करने का मामला सामने आया है। ये तस्वीरें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावा की हैं, जहाँ आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य भवन पर दो निजी पैथोलॉजी के बड़े बड़े बोर्ड लगाए गए हैं#
#अब सवाल ये उठता है कि आखिर सरकारी अस्पताल के भवन पर निजी पैथोलॉजी का प्रचार किस आधार पर किया जा रहा है. जानकार बताते हैं कि फ्री अल्ट्रासॉउन्ड का लालच देकर निजी पैथोलॉजी के संचालक प्रसूताओं को अपने यहाँ बुलाकर फिर सारा ट्रीटमेंट अपने चहेते कमीशन वाले अस्पताल से कराते हैं। जहाँ गरीब तबके के लोग अपना घर मकान गिरवी रखक इन्हे पचासों हजार लुटाते हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल का स्टॉफ भी मददगार की भूमिका में रहता है, जिसका उदाहरण सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर लगे निजी पैथोलॉजी के बोर्ड हैं#

No comments