#हरदोई:- कैमरे पर बोला कब्जेदार हां मैंने भी चकमार्ग किया है कब्जा, पीड़ित ने की शिकायत#
#हरदोई:- कैमरे पर बोला कब्जेदार हां मैंने भी चकमार्ग किया है कब्जा, पीड़ित ने की शिकायत#
#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज अंतर्गत कस्बा क्षेत्र के चिंता खेड़ा गांव में चकमार्ग कब्जे की लिखित शिकायत स्थानीय निवासी सुरजी पुत्र उमराय रैदास ने की है। उन्होंने कहा गांव के राजकुमार पुत्र खन्ना रैदास सहित झरोइया गांव निवासी निर्मल सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह आदि ने मिलकर गांव को जाने वाले सार्वजनिक चकमार्ग को जोत कर अपने खेतों में मिलाते हुए उक्त पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगा दिए हैं, जिससे चकमार्ग पर किसानों का आवागमन बाधित हो गया है। जिसे छोड़ने पर उपरोक्त लोग विवाद करने लगते हैं। वहीं मौके पर मौजूद कब्जेदार लालता प्रसाद पुत्र खन्ना ने कैमरे पर पीड़ित का विरोध करते हुए कहा हां मैंने भी डेढ़ मीटर (1.5 मीटर) चकमार्ग को कब्जा कर उस पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए। उन्होंने कहा अन्य कब्जेदार अपने खेतों को सही कराएं तो मैं, भी मौका छोड़ दूंगा। हालांकि पीड़ित के अनुसार मामले पर नियम अनुसार कार्यवाही की जाए ताकि आने वाले समय में उक्त समस्या का अस्तित्व समाप्त हो सके#

No comments