#शाहजहांपुर:- शामली के ट्रक कंडक्टर की हरदोई में मौत, ट्रैक्टर को बचाने में अनियंत्रित हुआ ट्रक#
#शाहजहांपुर:- शामली के ट्रक कंडक्टर की हरदोई में मौत, ट्रैक्टर को बचाने में अनियंत्रित हुआ ट्रक#
#शाहजहांपुर: में इलाज के दौरान शामली के एक ट्रक कंडक्टर अनुज शर्मा (32) की मौत हो गई। अनुज दो दिन पहले शामली से प्लाईवुड का सामान लादकर निकले थे। हरदोई के जहानीखेड़ा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में उनका ट्रक सीधे पेड़ से टकरा गया था। यह हादसा बीती रात #हरदोई जिले के जहानीखेड़ा के पास हुआ, जब अनुज का ट्रक अचानक सामने आई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कंडक्टर अनुज शर्मा ट्रक के अंदर फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए#
#हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हरदोई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अनुज को ट्रक से निकालकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया#
#शाहजहांपुर: में इलाज के दौरान बीती रात अनुज शर्मा ने दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक के भाई अंकित अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि अनुज शर्मा शामली जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के झाल के रहने वाले थे। वह अपने पीछे पत्नी गुड़िया और 9 साल के बेटे अगम शर्मा को छोड़ गए हैं#

No comments