#हरदोई:- मिस वंशिका व मिस्टर बने शिवम#
#हरदोई: शहर के नुमाईश मैदान में चल रहे हरदोई मेला महोत्सव में रविवार की शाम मिस्टर व मिस हरदोई प्रतियोगिता के नाम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायक ममता मिश्रा व कानपुर से आई मॉडल उज्ज्वला दीक्षित द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व मां शारदा के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया। शरद कश्यप व सौम्या गुप्ता के संयोजन में आयोजित मिस्टर एवं मिस हरदोई प्रतियोगिता एथनिक, फंकी व परिचय एवं प्रश्नोत्तर सहित तीन चरणों में सम्पन्न हुई जिसमें रैंप पर उतरे प्रतिभागियों की प्रतिभा देख एक ओर जहाँ निर्णायकों को निर्णय देने में काफी मशक्कत करनी पड़ी वहीं दूसरी ओर दर्शकों ने भी प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजाई#
#एथनिक व फंकी राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी मॉडलिंग प्रतिभा दिखाई वहीं प्रश्नोत्तर सत्र में निर्णायकों के सवालों को जवाब देकर सभी का दिल जीता। मिस्टर हरदोई प्रतियोगिता में सूरज शर्मा, लवकुश सविता निखिल श्रीवास्तव, करण सिंह, सीलू शेख, मयंक कुमार, मो. जुबेर शिवम वर्मा, अर्जुन व हिमांशु ने प्रतिभाग किया वहीं मिस इंडिया में आराध्या त्रिपाठी, नैना सक्सेना, अनन्या श्रीवास्तव सोनाक्षी कश्यप ,वंशिका गुप्ता श्रद्धा, शांभवी, प्रियांशी सक्सेना व जूली ने प्रतिभाग किया#
#कांटे की टक्कर में शिवम शर्मा #मिस्टर हरदोई व वंशिका गुप्ता #मिस हरदोई चुनी गई। मिस्टर हरदोई प्रतियोगिता में हिमांशु द्वितीय व अर्जुन सिंह तृतीय रहे। मिस इंडिया प्रतियोगिता में ईशा द्विवेदी द्वितीय व श्रद्धा तृतीय रहीं।निर्णायक की भूमिका उज्ज्वला दीक्षित व ममता मिश्रा ने निभाई। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक रवि किशोर गुप्ता, आयुषी रस्तोगी, नवल किशोर, करूणा शंकर द्विवेदी, विपिन मिश्र, अतिशय पांडेय,खुश्बू टंडन, मणिका गुप्ता व सोनू गुप्ता आदि रहे#

No comments