#मथुरा:- वृंदावन दर्शन को निकले शाहजहांपुर के तीन दोस्तों की मौत, 01 की हालात गंभीर, ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार#
#मथुरा:- वृंदावन दर्शन को निकले शाहजहांपुर के तीन दोस्तों की मौत, 01 की हालात गंभीर, ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार#
#मथुरा: शाहजहाँपुर- कटरा रोड निवासी राजन गुप्ता अपने मित्रों नोसारा निवासी निकुंज गुप्ता, सौरभ वर्मा और राजा भारद्वाज वृंदावन दर्शन के लिए कार से निकले थे। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आख़िरी सफर बन जाएगा#
#रात करीब दो बजे बरेली-जयपुर हाईवे पर स्थित केशवपुर गांव के सामने कार आगे चल रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि राजन, निकुंज और सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चौथा साथी, राजा भारद्वाज, गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है#
#दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्वजन तत्काल मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है—जो बच्चे हँसते-खेलते घर से निकले थे, वे अब कभी लौटकर नहीं आएँगे। राया थाना प्रभारी रविभूषण शर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई है, वहां काफी अंधेरा था। ट्रैक्टर ट्रॉली आगे जा रही थी, तभी पीछे से कार उसमें घुस गई#

No comments