Breaking News

#हरदोई:- जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया ग्राम पंचायत बावन का निरीक्षण/ विनय कुमार सिंह जिला पंचायतराज अधिकारी#


#हरदोई:- जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया ग्राम पंचायत बावन का निरीक्षण/ विनय कुमार सिंह जिला पंचायतराज अधिकारी#

#हरदोई: जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत भवन में निर्मित बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय देखा गया कि नाली में स्लर जमी हुई है जिससे प्रतीत होता है कि 15 दिवस से प्लांट नहीं चलाया गया। प्लांट के समीप संचालित गौशाला में 350 पशु है।गौशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर के निरीक्षणके बाद उन्होंने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा की कंपोस्ट को ऊपर तक भराया जाए। कूड़े का पृथकीकरण कर संचित मिश्रण करते हुए गाइडलाइन के अनुसार संचालित कराया जाए। तथा आय सृजन कराकर ओएसआर खाते में जमा कराई जाए। पंचायत भवन के निरीक्षण में साधना यादव पंचायत सहायक को ओएसआर खाते की कैश बुक अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया। पंचायत भवन में सचिव ग्राम पंचायत का कक्ष निर्मित नहीं है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी 15 दिवस के भीतर कक्ष निर्माण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त निदेशालय स्तर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत में रामाधार के घर से इरशाद के घर तक सीसी रोड के निर्माण की जांच की गई। पत्रावली में देखा गया की चयनित फर्म द्वारा गलत ढंग से भुगतान किया कराया गया है जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, शत्रुघ्न सिंह सचिव, प्रधान, पंचायत सहायक एवं ग्रामवासी मौके पर उपस्थित रहे#
#डीपी सिंह चौहान "सम्पादक" खोज जारी है न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments