Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- पुलिस मुठभेड़ में दो पशु चोर गिरफ्तार, तीन भैंस और पिकअप बरामद#


#हरदोई:- बेनीगंज- पुलिस मुठभेड़ में दो पशु चोर गिरफ्तार, तीन भैंस और पिकअप बरामद#

#हरदोई: बेनीगंज- पुलिस तथा पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पशु तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से तीन भैंस, एक पिकअप गाड़ी तथा तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ है। क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान के अनुसार मंगलवार तड़के सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के कल्यानमल से नैमिषारण्य सीतापुर जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग चोरी के पशु लेकर जा रहे हैं। क्षेत्राधिकारी हरियावां के नेतृत्व में बेनीगंज पुलिस टीम ने कटिघरा गांव के समीप नैमिषारण्य मार्ग पर हथियापुल के पास कल्यानमल की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी, पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में सवार लोग पुलिस पर फायर करते हुए गाड़ी से उतरकर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जिनकी पहचान सीतापुर जनपद में सिधौली थाना क्षेत्र के अकोहरा गांव निवासी फुरकान पुत्र उस्मान व मुजफ्फर नगर के पारड़ी निवासी शराफत पुत्र शानू के रूप में हुई, जिनके पास से दो जिंदा दो खोका सहित चार कारतूस दो तमंचा तीन जिंदा भैंस एक पिकअप डाला एवं पच्चीस हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक उपरोक्त आरोपी भैंस चोरी की कई घटनाओं में पूर्व से ही संलिप्त हैं जिनके द्वारा हाल ही में कोतवाली क्षेत्र के कई गांव में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। उपरोक्त आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत थी#

No comments